डोल मेला को लेकर पुलिस ने आयोजकों व व्यापारियों के साथ की बैठक 23 व 24 सितंबर को समउर बाजार में आयोजित होगा डोल मेला, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक में तीनों अखाड़ों के आयोजक एवं अध्यक्ष सहित समउर बाजार के सम्मानित व्यापारी शामिल हुए।
(अभय पाण्डेय ) | समउर बाजार
तमकुहीराज। आगामी 23 एवं 24 सितंबर को समउर बाजार में आयोजित होने वाले डोल मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार, 21 सितंबर 2026 को समउर बाजार पुलिस चौकी पर आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तीनों अखाड़ों के आयोजक एवं अध्यक्ष सहित समउर बाजार के सम्मानित व्यापारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई। इस दौरान मेला आयोजकों द्वारा मेले से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई, जिनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया।
चौकी इंचार्ज द्वारा डीजे एवं उसमें बजने वाले गानों के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों से सभी आयोजकों तथा उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने सभी आयोजकों एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी समन्वय के साथ डोल मेला को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।
What's Your Reaction?