जिलाधिकारी ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत किया निरीक्षण

 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज तहसील खडडा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील भैंसहा गांव के छितौनी तटबंध के किलोमीटर 7.830 पर बने स्पर व ठोकर तथा किलोमीटर 12.700 पर बने वीराभार ठोकर (स्पर सी )का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से पूर्व की तैयारियों और किए गए सुरक्षात्मक निर्माणों व उपायों का अवलोकन किया। साथ में अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड महेश कुमार सिंह , तहसीलदार खडडा उपस्थित रहे। 

Jun 20, 2024 - 08:52
Jun 20, 2024 - 08:56

जिलाधिकारी ने  नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के ठोकर(स्पर) व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ बचाव से निपटने से पूर्व तैयारियां करने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रॉन के साथ साथ जल स्तर, बोल्डर ,पेंचिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व में प्रस्तावित एवं मरम्मत कराए जाने वाले ठोकरों की भी जानकारी ली। ठोकरों जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परकोपाइन का निरीक्षण भी किया । जल स्तर बढ़ जाने पर बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने सुरक्षात्मक उपायों का भी निरीक्षण किया।

L

दौरान उन्होंने सभी सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में गंडक नदी के कटान से प्रभावित ग्रामों के बारे में तथा जल स्तर बढ़ जाने या बाढ़ आने पर उनके लिए किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों, बाढ़ बचाव के उपाय एवं सुविधाओं की भी जानकारी तहसीलदार खड्डा एवं अधि0अभि0 बाढ़ खंड से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के दृष्टिगत तैयारी करने के निर्देश दिये।

अंत में बाढ़ बचाव एवं कराए गए निर्माण कार्यों व बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत अधि0 अभि0 बाढ़ खंड, बीडीओ समेत तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार खड्डा श्री महेश कुमार, नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड कुशीनगर महेश कुमार सिंह , बीडीओ विनीत कुमार, सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh (हिन्दी पूर्वांचल की विरासत समाचार पत्र ) पूर्वांचल की विरासत एक भारतीय हिंदी समाचार पत्र है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।