आई0टी0आई0 परिसर पडरौना में एक दिवसीय रोजगार मेला 16 जुलाई को

Jul 15, 2024 - 09:09
आई0टी0आई0 परिसर पडरौना में एक दिवसीय रोजगार मेला 16 जुलाई को

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में दिनांकः 16.07.2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेंले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगी। 

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि०, जयपुर, कम्पनी प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

L

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्त्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क