पत्नी हुई गायब , 7 साल बाद मिली तो पति बन चुका था अपनी ही बीवी के बच्चे का भाई

Jul 8, 2024 - 05:08
पत्नी हुई गायब , 7 साल बाद मिली तो पति बन चुका था अपनी ही बीवी के बच्चे का भाई

यूपी के बदायूं में एक महिला शादी के एक साल बाद ही अपने पति को छोड़कर कहीं गायब हो गई। उसके ससुर भी तभी से लापता थे। पति सात साल तक अपनी पत्नी और पिता को खोजता रहा। जब वे मिले तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी अब उसकी मां बन चुकी थी। यानी युवक की पत्नी ने अपने ही ससुर से शादी कर ली थी। दोनों का अब एक बेटा है।

यूपी के बदायूं से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग घूम सकता है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर कहीं गायब हो गई। उसके ससुर भी तभी से लापता थे। पति दोनों को खोजता रहा। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सात साल बाद पति को पता चला कि उसके पिता और उसकी पत्नी ने एक दूसरे से शादी कर ली है और दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। पति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

L

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। तब पता चला कि बहू चार साल पहले अपने ससुर के साथ भाग गई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी और अब उनका एक बेटा भी है। विवाहिता ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी। वह अपनी मर्जी से अपने ससुर के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली। उसने यह भी बताया कि शादी के समय उसका पति नाबालिग था। इसलिए वह उस शादी को नहीं मानती। वह सिर्फ अपने ससुर के साथ हुई शादी को ही मानती है। महिला ने पुलिस को ससुर के साथ अपनी शादी के दस्तावेज भी दिखाए। इसके चलते पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा। लेकिन यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

2016 में हुई थी शादी
मामला बदायूं जिले के दबोतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की युवती से हुई थी। दोनों एक साल तक साथ रहे। अगले साल उसकी पत्नी और उसका पिता कहीं गायब हो गए। तब से वह दोनों की तलाश कर रहा था। लेकिन सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। दोनों ने शादी भी कर ली थी।

अपने पति से परेशान थी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और उसके ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी। शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। वह पढ़ा-लिखा भी नहीं था। वह कुछ कमाता भी नहीं था। इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ चली गई। फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे लोग चंदौसी में रहने लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क