कृषि यंत्र हेतु चयन की प्रक्रिया ई लाटरी के माध्यम से,14 नवंबर को आयोजित
उप कृषि निदेशक ने बताया कि वर्ष 2024-25 सब मिशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन / नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन / नेशनल मिशन आन एडीविल आयल योजनान्तर्गत लाभार्थियों का चयन ई लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया के संबंध में बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा दिनांक 14.11.2024 को प्रातः 11.00 बजे ई-लाटरी संपन्न करायी जायेगी। ई-लाटरी विकास भवन सभागार में की जायेगी। ई-लाटरी में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नं० पर एस०एम०एस० के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की तिथि की सूचना दी जायेगी। इसी प्रकार ई-लाटरी में प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नं० पर एस०एम०एस० के माध्यम से प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जायेगी।
ई-लाटरी व्यवस्था में लक्ष्य के अनूरुप चयनित किये जाने वाले लाभार्थियों के संख्या के अतिरिक्त लक्ष्य का 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जायेगी। लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थियों के द्वारा निर्धारित समयावधि में यंत्र न क्रय करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। ई-लाटरी में चयनित होने वाले समस्त कृषकों की जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। आवेदन के समय कृषक द्वारा जमा की गयी धनराशि को कृषक के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत बैंक खाते में वापस किया जायेगा।
उन्होंने अवगत कराया है कि जिन किसान भाइयों ने राब मिशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन / नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन / नेशनल मिशन आन एडीबिल आयल योजना के अन्तर्गत बुकिंग की है, वे ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
What's Your Reaction?