पत्नी ने करा दी अपने पति की दूसरी शादी , गजब का है लव स्टोरी

Jul 4, 2024 - 07:04
पत्नी ने करा दी अपने पति की दूसरी शादी , गजब का है लव स्टोरी

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की शादी दूसरी महिला से करवा दी। इसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर पति की तीसरी शादी रचा ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों पत्नियां खुद ही तीसरी दुल्हन के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गईं। बाद में कई लोगों ने इस शादी का विरोध भी किया। जिसके बाद तीन पत्नियों वाला पति अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर कहीं और चला गया।

शायद ही कोई पत्नी अपने पति की जिंदगी में दूसरी महिला का आना बर्दाश्त कर पाए। लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो पत्नियां थीं। फिर उन दोनों पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढ़ ली। फिर उन्होंने अपने पति की उससे शादी भी करवा दी। इतना ही नहीं, तीनों पत्नियां अब एक ही घर में खुशी-खुशी साथ रह रही हैं।

L

यह चौंकाने वाला मामला विशाखापत्तनम के अल्लूरी सीताराम राजू जिले का है। यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दूसरी शादी करवाई। फिर दोनों पत्नियों ने मिलकर पति की तीसरी शादी करवा दी। गुलेलु गांव के रहने वाले सागेनी पंडन्ना ने साल 2000 में पार्वतम्मा नाम की महिला से शादी की थी। शादी के 7 साल बाद पार्वतम्मा के पति ने अप्पलम्मा से शादी कर ली क्योंकि उनके कोई संतान नहीं थी।

ऐसे हुई तीसरी शादी
पार्वतम्मा के बाद सागेनी पंडन्ना ने अप्पलम्मा से शादी की। दोनों का एक बच्चा भी हुआ। लेकिन इसके बाद वे एक और बच्चा चाहते थे। अब पार्वतम्मा के साथ-साथ अप्पलम्मा ने भी अपने पति यानी सागेनी पंडन्ना की तीसरी शादी करवाने का फैसला किया। पंडन्ना ने अपनी दोनों पत्नियों से कहा कि उन्हें किलमकोटा गांव के बांधवीधी की रहने वाली लव्या उर्फ ​​लक्ष्मी पसंद है। फिर दोनों पत्नियां खुद ही शादी का प्रस्ताव लेकर लव्या लक्ष्मी के घर गईं।

तीसरी दुल्हन के परिवार ने सहमति जताई
लव्या के बड़े-बुजुर्ग भी शादी के लिए राजी हो गए। पंडन्ना की दोनों पत्नियों ने अपने नाम से शादी के कार्ड और फ्लेक्स छपवाए। इसमें लिखा था कि उन्हें अपने पति की शादी में आमंत्रित किया गया था और शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी। तीसरी शादी 25 जून को हुई। यह अनोखी शादी तब से ही आंध्र प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। इसी के चलते पंडन्ना अपनी तीनों पत्नियों के साथ गांव और रिश्तेदारों से बहुत दूर चले गए हैं। इन दिनों वे चारों कहां हैं, किसी को नहीं पता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh (हिन्दी पूर्वांचल की विरासत समाचार पत्र ) पूर्वांचल की विरासत एक भारतीय हिंदी समाचार पत्र है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।