नोट गिन कर बताओ…जयमाल से पहले दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, निकला अनपढ़ तो तोड़ दी शादी

Jun 9, 2024 - 03:57
नोट गिन कर बताओ…जयमाल से पहले दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, निकला अनपढ़ तो तोड़ दी शादी

लड़की के घरवालों को भी नहीं पता था कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं है। जब उन्हें यह बात पता चली तो वे भी हैरान रह गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जो भी चीजें दी थीं, उन्हें वापस कर दिया। फिर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हा नोट नहीं गिन पाया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। फिर बारात बिना शादी के ही लौट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से ली गई चीजें वापस कर दीं।

L

रामपुर बामपुर गांव के राम बहादुर ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना में तय की थी। भरथना से बारात आई तो सभी का बड़े ही उत्साह से स्वागत किया गया। इसी बीच वरमाला की रस्म के दौरान लड़की को शक हुआ। उसने लड़के को 20-20 रुपये के नोट गिनने के लिए दिए, लेकिन लड़का नोट नहीं गिन पाया। इस पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

लड़की के घरवालों को भी नहीं पता था कि लड़का अनपढ़ है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे भी हैरान रह गए। लड़की द्वारा लिए गए इस फैसले की परिवार और रिश्तेदारों ने सराहना की। इसके बाद लड़की और लड़के पक्ष के बीच आपसी सहमति से फैसला लिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जो भी सामान दिया था, उसे वापस कर दिया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। लड़के के भाई ने बताया कि जब लड़के को नोट गिनने के लिए दिए गए तो वह उन्हें गिन नहीं पाया। जब उसे नहीं पता था कि 20 रुपये का नोट क्या होता है, तो हम अपनी बहन की शादी कैसे कर सकते थे। लड़की ने बताया कि लड़का अनपढ़ था।

हम ऐसे लड़के के साथ कैसे जीवन बिता सकते थे, जिसे यह भी नहीं पता कि नोट क्या होता है। हमें समय रहते इसकी जानकारी हो गई, नहीं तो शादी के बाद हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। लड़की के शादी से इनकार करने के बाद दूल्हे समेत सभी बाराती निराश नजर आए। उनका कहना था कि जब बारात आ गई थी, तो यह शादी हो जानी चाहिए थी। इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क