गर्मी के तांडव ने दिल्ली में मचाया कोहराम, 42 डिग्री पहुंचा पारा , हीट स्ट्रोक से 7 की मौत

दिल्ली में हीट स्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से हीट स्ट्रोक के 5 मरीज आरएमएल अस्पताल में इलाज करा रहे थे

Jun 19, 2024 - 08:27
गर्मी के तांडव ने दिल्ली में मचाया कोहराम, 42  डिग्री पहुंचा पारा , हीट स्ट्रोक से 7 की मौत

दिल्ली में हीट स्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से हीट स्ट्रोक के 5 मरीज आरएमएल अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जबकि दो मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। आरएमएल अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 12 मरीज अभी भी वेंटिलेटर पर हैं, जिन्हें हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजधानी दिल्ली में गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। यहां दो दिन में 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से हीट स्ट्रोक के 5 मरीज आरएमएल अस्पताल में भर्ती थे। जबकि दो मरीज सफदरजंग अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

L

जून में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। यूपी, राजस्थान के बाद अब दिल्ली में भी हीट स्ट्रोक से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां दो दिन में हीट स्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन्हें हीट स्ट्रोक की चपेट में आने के बाद आरएमएल अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो दिन में 23 मरीज भर्ती

दिल्ली में गर्मी किस कदर कहर बरपा रही है, इसका अंदाजा लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से लगाया जा सकता है। अकेले राम मनोहर लोहिया अस्पताल की बात करें तो पिछले दो दिनों में यहां गर्मी और लू से पीड़ित 23 मरीज भर्ती हुए हैं। अब तक की गर्मी की बात करें तो इस मौसम में 50 से ज्यादा लोग हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

12 मरीज वेंटिलेटर पर

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अभी भी 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल के एमएस अजय शुक्ला के मुताबिक दो दिनों में यहां हीट स्ट्रोक से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें से ज्यादातर वे मजदूर हैं जो भीषण गर्मी और धूप में काम कर रहे थे। फिलहाल 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इन्हें भी हीट स्ट्रोक हुआ था।

दिल्ली में सबसे गर्म रात रही

दिल्ली में बीती रात सबसे गर्म रही। मंगलवार रात यहां का तापमान 35.2 डिग्री रहा जिसने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह सामान्य तापमान से आठ डिग्री ज्यादा है। इससे पहले दिल्ली में सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था।

हीट स्ट्रोक क्या है?

हीट स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है जो आपके शरीर को ज़रूरत से ज़्यादा गर्म कर देती है। ऐसा तब होता है जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस यानी 104 डिग्री फ़ारेनहाइट को पार कर जाता है। यह हाइपरथर्मिया या गर्मी का सबसे गंभीर रूप है। इससे लकवा या मौत हो सकती है। यह दो तरह से होता है, या तो गर्म वातावरण में शारीरिक श्रम के कारण या बिना मेहनत के यानी बीमारी के कारण। कई लोग इस उलझन में रहते हैं कि क्या ज़्यादा गर्मी लगना हीट स्ट्रोक है? दरअसल गर्मी लगना हीट स्ट्रोक का पहला चरण है। अगर लंबे समय तक गर्मी से राहत न मिले तो यह हीट स्ट्रोक में बदल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh (हिन्दी पूर्वांचल की विरासत समाचार पत्र ) पूर्वांचल की विरासत एक भारतीय हिंदी समाचार पत्र है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।