कुशीनगर में मदनी मस्जिद गिराने पहुंचा बाबा का बुलडोजर,पढ़ें पूरी खबर

Feb 9, 2025 - 03:31
Feb 9, 2025 - 04:49
कुशीनगर में मदनी मस्जिद गिराने पहुंचा बाबा का बुलडोजर,पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित मदनी मस्जिद को आज ध्वस्त किया जाएगा 25 साल पुरानी इस मस्जिद को गिराने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर पहुंचा दिया है। यह मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है और प्रशासन का दावा है कि यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी।

इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

L

मदनी मस्जिद के मामले में 18 दिसंबर 2025 से जांच शुरू हुई थी।

लाइव वीडियो

प्रशासन ने इस दौरान तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, प्रशासन ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आज मस्जिद को गिराने का निर्णय लिया

इस फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग प्रशासन के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई मान रहे हैं।

हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh (हिन्दी पूर्वांचल की विरासत समाचार पत्र ) पूर्वांचल की विरासत एक भारतीय हिंदी समाचार पत्र है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।