इंस्टाग्राम पर कई लड़कों से करती थी चैटिंग, पति ने विरोध किया तो विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Jun 11, 2024 - 03:38
इंस्टाग्राम पर कई लड़कों से करती थी चैटिंग, पति ने विरोध किया तो विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश  के नोएडा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने पर डांटा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। सोमवार को विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे कोई और वजह तो नहीं है? फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है।

कुछ लोगों को इन सबकी इतनी लत लग जाती है कि वो इनसे पीछा नहीं छुड़ा पाते। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लोगों ने इन सबकी वजह से आत्महत्या तक कर ली। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है। यहां रहने वाली एक विवाहिता को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने की इतनी लत लग गई कि उसका पति उसे डांटने लगा। फिर क्या, पत्नी को ये बात इतनी बुरी लगी कि एक दिन उसने आत्महत्या कर ली।

L

मामला सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सदरपुर का है। यहां पति ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से मना किया तो पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी का शव देखकर पति सदमे में आ गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस आत्महत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-45 सदरपुर कॉलोनी की गली नंबर-10 निवासी ओमवीर की शादी नौ साल पहले विशाखा से हुई थी। पेशे से ओला बाइक सवार ओमवीर ने यहां मकान किराए पर ले रखा है। ओमवीर के दो बच्चे भी हैं। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विशाखा का शव घर के कमरे में पंखे पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की निगरानी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विशाखा से हुआ था झगड़ा पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि विशाखा अक्सर मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाती रहती थी। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर कई लड़कों से चैट भी करती थी। इस पर उसने कई बार ऐतराज जताया था। इसके बावजूद वह इंस्टाग्राम चलाने को राजी नहीं हुई। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। सोमवार सुबह जब वह उठी तो इंस्टाग्राम चलाने लगी। वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया था, जब वापस लौटा तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था।

मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी तक किसी ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे कोई और वजह तो नहीं है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क