मौत पर राजनीतिक माहौल , मंत्री के पहूचते मामला गरमाया मौके पर पहुचे DM व SP

Jun 22, 2024 - 12:36
Jun 22, 2024 - 12:55
मौत पर राजनीतिक माहौल , मंत्री के पहूचते मामला गरमाया मौके पर पहुचे DM  व SP

रुद्रपुर देवरिया : रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विट्ठलपुर में एक सप्ताह पूर्व हुई दीपू निषाद की मौत में राजनीतिक माहौल वनने लगा है जहां आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पीड़ित के घर पहुंचने पर माहौल गर्म हो गया जहां समर्थक आरोपी के घर पहुंच कर जमकर बवाल काटते हुए तोड़फोड़ भी किया सूचना मिलते ही जिले के  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंच गए

बताते चले की एक सप्ताह पूर्व विट्ठलपुर निवासी दीपू  निषाद का शव पिपरा कछार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पाया गया परिजन रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर गांव के प्रधान सहित उनके परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस ने मृतक के माता के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है दो दिन पूर्व चौरी चौरा के विधायक सरवन निषाद पीड़ित के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए पुलिस को दो दिन के अंदर नामजद अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम भी दिया था 

L

आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री निषाद समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अपने  दर्जनों पदाधिकारी /कार्यकर्ता लाव लश्कर के साथ मृतक दीपू निषाद के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर नौकरी, घर बनवाने तथा आरोपी पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जहां समर्थक और बढ़ती भीड  के समक्ष एस डी एम रत्नेश तिवारी से वार्तालाप भी हुआ जहां मंत्री ने कहां की मेरी सरकार है पीड़ित को न्याय नही मिलेगा

आपसे न्याय मिलने पर ही मुझे पीड़ित के घर  आना पड़ा तत्पश्चात उत्तेजित भीड़ व समर्थक पुलिस के खिलाफ नारा लगाते हुए आरोपियों के घर पहुंच कर हमला बोल दिया ओर तोड़फोड़ भी किया जिसमें लान में पड़ी मोटरसाइकिल और कुर्सियां टूट गई  मौके पर तत्काल क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाले वही मंत्री जी आनंद आनन फानन   मे चल दिये अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कैंप मौके पर चार थानों की पहुंची फोर्स मंत्री के आगमन में माहौल गर्म होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए जहां जहां दोनों परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की इस दौरान रुद्रपुर मदनपुर गौरी बाजार सुरौली थाना की फोर्स लगी थी

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस  अधीक्षक संकल्प शर्मा घटना स्थल पहुंचे जहां कैंप कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी एसडीएम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव से घटना की विधवत जानकारी प्राप्त की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क