तुलसी से बने फेस पैक से मिलेगा खूबसूरत निखार, जाने इसका पूरा राज ?

Jul 2, 2024 - 07:08
Jul 2, 2024 - 07:09
तुलसी से बने फेस पैक से मिलेगा खूबसूरत निखार, जाने इसका पूरा राज ?

गर्मी और उमस भरे मौसम में बहुत अधिक पसीना आने के कारण कई लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी त्वचा डल दिखने लगती है। ऐसे में तुलसी के पत्ते आपकी त्वचा पर चमक वापस लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

मौसम में होने वाले बदलाव का असर हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी पड़ता है। इस समय उमस भरे मौसम में बहुत अधिक पसीना आने के कारण चेहरा डल दिखने लगता है और मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में तुलसी का पौधा भी इस समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

L

तुलसी में विटामिन सी, ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकता है। चेहरे पर चमक लाने के साथ-साथ यह पिंपल्स और पिगमेंटेशन जैसी कई समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। इसके लिए आप तुलसी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

नीम और तुलसी का फेस पैक
अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासों की समस्या से परेशान हैं और आपकी त्वचा पर जरूरत से ज्यादा ऑयल है तो ऐसे में आप नीम और तुलसी का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको मुट्ठी भर तुलसी और नीम के पत्ते लेकर उन्हें पीसना होगा। इसके बाद इसमें 2 लौंग डालकर एक बार फिर से पीस लें। अब इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

तुलसी, हल्दी और गुलाब जल
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 10 से 15 तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसमें 1 चुटकी पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाने के बाद साफ पानी से हटा दें। इससे त्वचा में निखार आने के साथ मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है।

तुलसी और बेसन
इसके लिए आपको कुछ तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें बेसन मिलाना होगा। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम फेस पैक बना लें और इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। अब सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Mishra Purvanchal Ki Virasat (EDITOR)