डीएम व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गो-पूजन

विधायक एवं डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से किया गो-पूजन, की जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना

Nov 2, 2024 - 09:23
डीएम व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गो-पूजन

कुशीनगर। विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित गोपूजन समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोप जंगल खड्डा स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में स्थित गौवंश का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर समस्त जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशो को हरा चारा, गुड़ , केला आदि खिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूसा की उपलब्धता, हरे चारे की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र, तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, सहित खण्ड विकास अधिकारी खड्डा के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

L

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क