किसान के खेत मे गिरा सरकारी पेड़, फसल हुआ बर्बाद

Oct 4, 2024 - 07:30
किसान के खेत मे गिरा सरकारी पेड़, फसल हुआ बर्बाद
सांकेतिक फ़ोटो

फाजिलनगर। विकासखंड फाजिलनगर के जौरा बाजार निवासी एक व्यक्ति के गन्ने की फसल में महीनों पहले आई तेज हवा से सागौन का पेड़ गिर गया है।जिससे किसान के फसल को भारी नुकसान हुआ है।

L

गिरे पेड़ की नीलामी के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को  कई बार  सूचना दिया गया पर आज तक न पेड़ की नीलामी हुई और न ही पेड़ हटा।  सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।जिससे किसान के गन्ने का फसल रोज नुकसान हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि जौरा बाजार निवासी किसान सुनील तिवारी के गन्ने की फसल में लगभग महीनों पहले तेज हवा और पानी के कारण एक सरकारी जमीन जो कीर्ता के बगीचा के नाम से जाना जाता है,में लगा बड़ा सागौन का पेड़ गन्ने के फसल में गिरा गया था।किसान ने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल को दिया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि सागौन की लकड़ी की नीलामी होगी।

नीलामी क्षेत्रीय लेखपाल कराएंगे। मैं उनको शीघ्र ही इसकी सूचना देकर नीलामी कराकर पेड़ हटवाने के लिए कहूंगा। ताकि गन्ने का फसल बर्बाद होने से बचाया जाए। कई सप्ताह बीत जाने पर पीड़ित किसान ने कई बार क्षेत्रीय लेखपाल को फोन करके पेड़ की नीलामी  कर उसे हटाने की मांग की है। पर लेखपाल ने सिर्फ आश्वासन दिया इस पर कोई भी जिम्मेदारी पूर्ण कार्यवाही नहीं किया। जिसके वजह से खेत के आसपास के लोग सागौन की लड़कियां काटने के लिए गन्ने के खेत में जा रहे हैं ।जिसके वजह स किसान के गन्ने का फसल बर्बाद हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पूर्वांचल की विरासत डेस्क पूर्वांचल की विरासत डेस्क