अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव द्वारा जून माह में 07 मामले निपटाए गए

Jul 4, 2024 - 08:33
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव द्वारा जून माह में 07 मामले निपटाए गए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के अपर जिला जज / सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि विभिन्न न्यायालयों से सुलह-समझौता हेतु प्राप्त पत्रावली में मध्यस्थता की कार्यवाही कर पति-पत्नी के कुल 07 मामलों का सफल निस्तारण किया गया। 

उन्होंने नियुक्त सभी 26 मध्यस्थतों से कहा कि वे अधिक से अधिक पत्रावलियों में पक्षकारों से बात कर मामले को निस्तारित कर मुकदमें को कम करें। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में पारिवारिक मामले व अन्य मामले में पक्षकारो के मध्य संयुक्त व पृथक-पृथक वार्ता कर उनको समझाया जाता है और उनके पूर्ण संतुष्टि होने के उपरान्त ही मामले का निपटारा किया जाता है।

L

श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों के पास न्यायालय जाकर अपनी कानूनी समस्या को रखने के लिये धन नहीं हो, उन्हें बिना पैसे लिये कानूनी सहायता दिया जाता है। आगे उन्होनें बताया कि ऐसे मामले जो न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन्हें भी न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र देकर मध्यस्थता के माध्यम से निपटाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh (हिन्दी पूर्वांचल की विरासत समाचार पत्र ) पूर्वांचल की विरासत एक भारतीय हिंदी समाचार पत्र है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।