मुजहना टोल प्लाजा पर ठनका गिरने से दर्जनों कंप्यूटर जले, कई घंटे तक ठप रही टोल वसूली

Generic placeholder image
  Ajay Singh

कुशीनगर जनपद के मुजहना टोल प्लाजा पर बुधवार को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से टोल प्लाजा के दर्जनों कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। तकनीकी प्रणाली पूरी तरह ठप होने के कारण टोल वसूली बंद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 08 जुलाई की शाम  मुजहना टोल प्लाजा पर आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दर्जनों कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए टोल प्लाजा पर स्थापित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी टोल लेन एवं प्लाजा पर लगे सभी कैमरे बंद हो गए थे, जिससे कुछ समय के लिए टोल संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

टोल नहीं कटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल प्रबंधन एवं तकनीकी टीम की त्वरित कार्रवाई से सभी कैमरों सहित अधिकांश उपकरणों और कई टोल लेनों को पुनः चालू कर दिया गया। इसके बावजूद तकनीकी खराबी के कारण वर्तमान में तीन टोल लेन अभी भी बंद हैं, जिससे वाहनों के आवागमन पर आंशिक प्रभाव पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्त उपकरणों की जांच एवं मरम्मत का कार्य जारी है। टोल प्रबंधन ने बताया कि शेष बंद लेनों को भी शीघ्र चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें तथा टोल कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। टोल कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर तकनीकी टीम को बुलाया, जिसने क्षतिग्रस्त सिस्टम को ठीक करने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टोल प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Comment As:

Comment (0)