Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar , Crime News, Breaking News in Hindi, & : लखनऊ

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: शूटिंग से लौट रहे भोजपुरी अभिनेता रोहित शर्मा की ट्रक की टक्कर से मौत, दोस्त गंभीर
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा (26) की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मलिहाबाद में फिल्म की शूटिंग खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुरपट्टी गांव के रहने वाले रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ लखनऊ के चिनहट स्थित कमता (शंकरपुरी कॉलोनी) में रहते थे। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन करने के साथ-साथ आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्र भी थे।

परिजनों के मुताबिक, रोहित सोमवार शाम अपने दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक गुडंबा क्षेत्र में रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने (टेढ़ी पुलिया से मुंशीपुलिया मार्ग) पहुंची, तभी डिवाइडर पार करके रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हेलमेट टूटा, मौके पर ही गंभीर चोटें

टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित का हेलमेट बुरी तरह टूट गया और उनके सिर व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोहित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल शोभित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

परिवार में छाया मातम

रोहित के छोटे भाई मंजेश शर्मा ने बताया कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण रोहित ने कुछ समय के लिए फिल्मों का निर्देशन करना छोड़ दिया था। हालांकि, हाल ही में उन्हें दोबारा शूटिंग का काम मिला था, जिसके चलते वह मलिहाबाद गए थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि: रोहित के पिता मगन शर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। घर में उनकी मां गायत्री देवी और छोटा भाई मंजेश हैं।

कोहराम: जवान बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गईं और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए गुडंबा थाने के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का नंबर और चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूपी से दिल्ली तक पक रहा है खिचड़ी,किसे मिलेगा सियासत का सत्ता
केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मुलाकात की है। उपचुनाव में 10 में से 7 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी ने आज सुबह 11 बजे भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सहयोगी दलों से आशीष पटेल और संजय निषाद को भी बुलाया गया है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा में घमासान मचा हुआ है। 48 घंटे के अंदर केशव प्रसाद मौर्य की जेपी नड्डा से दूसरी मुलाकात चर्चा में है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र चौधरी के दिल्ली दौरे के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदेश सरकार और संगठन के बीच जबरदस्त तनातनी चल रही है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यसमिति की बैठक में संगठन को सरकार से बड़ा बताया था। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी के दोनों नेताओं से मुलाकात के दौरान राज्य के चुनावी समीकरणों पर चर्चा की है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने की योजना प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के समीकरणों पर चर्चा की गई है और इन 10 सीटों पर हर हाल में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में 10 में से 7 सीटें जीतने के लिए चुनावी रणनीति बना रही है। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी के साथ बैठक की है। बैठक में यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने को लेकर भी चर्चा हुई और जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा की केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र यादव से मुलाकात पहले से तय थी और यह अचानक बुलाई गई बैठक नहीं थी। यूपी कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ही नड्डा ने सीएम योगी से वन-टू-वन मीटिंग की थी, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र यादव के साथ मीटिंग बाकी थी और उसी दिन मीटिंग करने का फैसला हुआ।

सीएम योगी ने उपचुनाव को लेकर मीटिंग बुलाई

इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज सुबह 11 बजे मंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर होगी। इस मीटिंग में सहयोगी पार्टी के नेता आशीष पटेल और संजय निषाद को भी बुलाया गया है। मीटिंग में सीएम योगी सभी मंत्रियों से फीडबैक लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस मीटिंग से पहले 30 जून को हुई मीटिंग में योगी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई थी।

बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन को लेकर बड़ा बखेड़ा,आखिर क्या चाहता है हाई कमान
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. खासकर उत्तर प्रदेश में. वह सिर्फ 33 सीटें ही जीत पाई. इस प्रदर्शन के बाद यूपी बीजेपी नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निशाने पर हैं. पार्टी के कई नेता खुलकर बयान दे रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ के पास एक मौका भी है और वो मौका है

उपचुनाव. जब नतीजे आपके पक्ष में होते हैं तो सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन जब नतीजे आपके खिलाफ होते हैं तो खामियां और कमजोरियां सामने आने लगती हैं. कुछ ऐसा ही यूपी बीजेपी में हो रहा है. पार्टी लोकसभा चुनाव में राज्य में सिर्फ 33 सीटें ही जीत पाई. इतना खराब प्रदर्शन कैसे हुआ, इसे लेकर पार्टी में चर्चा चल रही है. पार्टी के कुछ नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं. जो नेता पहले दबी जुबान में बोलते थे, वे अब खुलकर सामने आ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठकों से नदारद रहते हैं।

ये बातें बताती हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद योगी आदित्यनाथ कमजोर पड़ गए हैं। लेकिन पार्टी में उठ रहे विरोध के सुरों के बीच योगी आदित्यनाथ के पास अपनी ताकत दिखाने का मौका भी है। वह आगामी विधानसभा उपचुनाव में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। फिलहाल इनमें से 5 सीटें एनडीए और 5 सीटें सपा के खेमे में हैं।

अगर बीजेपी इन 10 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो जाहिर तौर पर योगी आदित्यनाथ को ताकत मिलेगी और खुलकर अपने विचार रखने वाले विरोधी भी काफी हद तक शांत हो जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी और कुंदरकी और सीसामऊ शामिल हैं। सीसामऊ को छोड़कर बाकी 9 सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं, जबकि सीसामऊ सीट सपा नेता इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी जानते हैं कि उपचुनाव विरोधियों को शांत करने का अच्छा मौका होता है। यही वजह है कि वह एक्शन में हैं।

उन्होंने बुधवार को मंत्रियों की बैठक भी बुलाई है। सीएम योगी चुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्रियों से फीडबैक लेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने 30 जून को भी बैठक की थी, जिसमें उन्होंने मंत्रियों को उपचुनाव में ड्यूटी सौंपी थी। सपा के किले में सेंध लगाना चुनौती जिन 10 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 5 सपा का किला मानी जाती हैं। ये सीटें करहल, कुंदरकी, कटहरी, सीसामऊ और मिल्कीपुर हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं। वह अब सांसद बन चुके हैं। वह कन्नौज से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। वहीं, मिल्कीपुर सीट अयोध्या के अंतर्गत आती है। अवधेश प्रसाद यहां से 9 बार विधायक रह चुके हैं। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है।

कठारी अंबेडकरनगर की सीट है। यहां से सपा के लालजी वर्मा विधायक थे। वह अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से सांसद बन चुके हैं। कुंदरकी सीट मुरादाबाद के अंतर्गत आती है। यह मुस्लिम बहुल है। इसे सपा का गढ़ माना जाता है। जियाउर्रहमान वर्क यहां से विधायक थे, लेकिन इस बार वह संभल लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बन गए हैं।

'अपनों' को संभालना भी चुनौती
हालांकि, उपचुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ को यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक करना होगा। उन्हें 'अपनों' को संभालना होगा। उन नेताओं पर ध्यान देना होगा, जिनके बयान नुकसान पहुंचा सकते हैं। संगठन और सरकार के बीच चीजों को ठीक करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बीजेपी कार्यसमिति में कहा था कि संगठन सरकार से ऊपर है। कोई भी व्यक्ति या सरकार संगठन से बड़ी नहीं हो सकती। उन्होंने मजदूरों का भी जिक्र किया और कहा कि जो दर्द आपका है, वही हमारा भी है। केशव मौर्य ने जब यह कहा तो खूब तालियां बजीं, लेकिन उनका संबोधन सवाल भी छोड़ गया।

हालांकि उस बैठक में सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संदेश भी दिया था। सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी की हार अति आत्मविश्वास की हार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया, उसका हम मुकाबला नहीं कर सके। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह टास्क भी दिया कि उपचुनाव में सभी को अपनी ताकत दिखानी होगी।

सीएम योगी की साख का सवाल उपचुनाव भाजपा के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ की साख का सवाल है। इसमें अगर जीत मिलती है तो यह लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम का काम करेगी। इसलिए सीएम योगी ने मंत्रियों से अभी से क्षेत्रों में रहकर हर हाल में जीत दर्ज करने को कहा है। वहीं उपचुनाव की तारीखों के जल्द ही ऐलान की संभावना को देखते हुए भाजपा में टिकटों की भागदौड़ भी शुरू हो गई है। विधायक से सांसद बने नेता अपने परिवार के सदस्य को टिकट दिलाने में जुटे हैं। वहीं कई पूर्व सांसद और विधायक भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

आखिर क्यों हुआ UP में बीजेपी की परफॉर्मेंस क्यों हुई खराब,रिपोर्ट होगी पेश
भाजपा के केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उन्हें समीक्षा रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बीएल संतोष इन सभी समीक्षा रिपोर्ट पर मंथन करेंगे। इस बैठक में भाजपा की हारी हुई लोकसभा सीटों के प्रभारियों को भी बुलाया गया है।

पार्टी नेताओं के बीच अंदरूनी कलह से लेकर सही प्रत्याशियों का चयन न करने तक हर मुद्दे पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी हारी हुई सीटों की रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए भाजपा ने चालीस नेताओं की टास्क फोर्स बनाई थी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर और उसके सहयोगी दलों ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

भाजपा इस बार सिर्फ 33 सीटें ही जीत पाई। इस तरह से उसे 29 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के 62 और सहयोगी दल अपना दल के 2 सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी हारी हुई सीटों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए भाजपा ने 40 नेताओं की टास्क फोर्स बनाई थी।

इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 75 और उसके सहयोगी दलों ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा सिर्फ 33 सीटें ही जीत पाई। इस तरह से उसे 29 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के 62 और सहयोगी दल अपना दल के 2 सांसद चुने गए थे।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की योजना: भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक इसी महीने की 14 तारीख को होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। आमतौर पर इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्षों को बुलाया जाता है, लेकिन इस बार पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी इसमें शामिल होंगे। एक विधानसभा में तीन से छह मंडल अध्यक्ष होते हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 1918 मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। पार्टी की कोशिश चुनाव नतीजे खराब होने के बाद सबको साथ लेकर चलने की है। बीएल संतोष इस बैठक के एजेंडे के बारे में भी पार्टी नेताओं से बात करेंगे।

पत्रकारों को दिया जाय पत्रकार सुरक्षा कानून: अजय प्रताप
अगस्त में होगा प्रदेश भर के पत्रकारों का लखनऊ में जमावड़ा

एबीपीएसएस द्वारा सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय

लखनऊ। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को जोरदार तरीके से उठाए जाने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक बैठक महिला विंग की प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मनीषा सिंह चौहान की अध्यक्षता में लखनऊ के आलमबाग में संपन्न हुई जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून मिलना चाहिए सरकार को इस दिशा में त्वरित कदम उठाना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा का कोई उपाय नहीं है पत्रकार जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभाता है और कई जगह पत्रकार के साथ अप्रिय घटना भी हो जाती है फिर भी सुरक्षा का कोई उपाय नहीं।  पत्रकारों की बैठक में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा इस सप्ताह से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और महीने के आखिरी सप्ताह में राज्य और केंद्र सरकार के रहनुमाओं तक पहुंचाया जाएगा।

श्री सिंह ने सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के साथी सुनील चौधरी को मिली धमकी की निंदा करते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्य मंत्री को पत्रक देकर कारगर करवाई की मांग की जाएगी जरूरत पड़ी तो एबीपीएसएस के साथी सहारनपुर कुच करेंगे। बैठक में यह तय किया गया कि जल्द से जल्द प्रदेश की सभी जिला इकाइयों सहित प्रदेश कमेटी को पुनर्गठित कर लिया जाएगा और सभी मंडलों में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की अगस्त माह में प्रदेश भर के एबीपीएसएस से जुड़े पत्रकारों का एक महासम्मेलन किया जायेगा जिसकी तैयारी हेतु जल्द ही एक आयोजन समिति गठित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु  कांत चतुर्वेदी ने किया तथा संचालन संगीता सिंह पत्रकार लखनऊ ने किया। उक्त बैठक में राजेश सिंह सूर्यवंशी, दिलीप यादव, विजय कुमार राव, नदीम आजमगढ़ी, ज्योतिका पांडेय, दिनेश सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, सूर्य कुमार पटेल, विनय उपाध्याय, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे और वाराणसी से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिंह, जेवर से अशोक छौंकर, सीतापुर से अपर्णा मिश्रा, गोरखपुर से एस सी सिंह चंदन, मेरठ से जफरयाब राव, सहारनपुर से अशोक गुप्ता आदि ने समय से बैठक में पहुंच न पाने की स्थिति में फोन कर सभी को अपने विचारों से अवगत कराते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।