इंडिगो के डूबे 5300 करोड़,माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में हुई गड़बड़ी
इंडिगो ने साफ कर दिया है कि वीकेंड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। लेकिन बैकलॉग को साफ करने में कुछ समय लग सकता है। कंपनी ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने को कहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी का असर सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों में देखने को मिला। सबसे ज्यादा असर एयरलाइन कंपनियों पर पड़ा। पूरी दुनिया में एयरलाइन का संचालन ठप हो गया। जिसके चलते एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। अगर भारत की बात करें तो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते कंपनी को करीब 5300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडिगो ने साफ कर दिया है कि वीकेंड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। लेकिन बैकलॉग को साफ करने में कुछ समय लग सकता है। कंपनी ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने को कहा है। अगर किसी यात्री की फ्लाइट कैंसिल होती है तो वह वैकल्पिक फ्लाइट या पूरे रिफंड के लिए आवेदन कर सकता है।
यात्रियों को रहना होगा सावधान
वैसे, कंपनी ने देर रात अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि वैश्विक आउटेज जिसके कारण परिचालन संबंधी समस्याएं पैदा हुई थीं, लगभग हल हो गई हैं। अब एयरलाइन का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि ग्राहकों को अभी भी सप्ताहांत पर भी देरी और शेड्यूल में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंपनी ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है।
दूसरी ओर, शनिवार सुबह भी इंडिगो ने अपने एक्स हैंडल पर यात्रियों को आगाह करते हुए एयरपोर्ट से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा है। साथ ही कहा है कि अगर किसी यात्री की फ्लाइट कैंसिल होती है तो वे वैकल्पिक फ्लाइट या पूरे रिफंड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से एक लिंक भी दिया गया है।
कंपनी के शेयर में गिरावट
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को इंडिगो के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और कंपनी का शेयर 137.25 रुपये के नुकसान के साथ 4,278.95 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर दिन के निचले स्तर 4,251 रुपये पर भी गया। हालांकि, कंपनी का शेयर 4,415 रुपये पर खुला। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 4,610 रुपये है, जो 10 जून को देखा गया था।
कंपनी के मार्केट कैप से 5300 करोड़ रुपये साफ हो गए
शेयरों में गिरावट की वजह से कंपनी के मार्केट कैप को भी भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ तो कंपनी का मार्केट कैप 1,70,539.48 करोड़ रुपये था। जो शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 1,65,239.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि शुक्रवार को कंपनी के मार्केट कैप में 5,300.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
क्या कह रही है सरकार?
शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सुबह 3 बजे से सभी एयरपोर्ट पर एयरलाइन सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगा है। फ्लाइट ऑपरेशन अब सुचारू रूप से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि आज दोपहर तक सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि हम अपने एयरपोर्ट पर ऑपरेशन पर लगातार नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही हम एयरलाइंस के साथ मिलकर यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड देने की कोशिश कर रहे हैं।
आई0टी0आई0 परिसर पडरौना में एक दिवसीय रोजगार मेला 16 जुलाई को
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में दिनांकः 16.07.2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेंले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगी।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि०, जयपुर, कम्पनी प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्त्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।
6000 पदों पर पुलिस कांस्टेबल के निकली भर्तियां, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर 8 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आयोग हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती करेगा। कुल पदों में से 5000 पद पुरुषों और 1000 महिलाओं के लिए हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है। उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सभी श्रेणियों के आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Haryana Police Constable Bharti 2024 कैसे करें अप्लाई
HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर अप्लाई टैब पर क्लिक करें.
अब फोन नंबर आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
अब डिटेल दर्ज करें और अप्लाई करें.
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें.
Haryana Police Constable Bharti 2024 notification
आधिकारिक सूचना के अनुसार, पुलिस विज्ञापन 01/2024 में 20 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे और भर्ती के संबंध में आगे कोई प्रक्रिया नहीं हुई है। इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया है। उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
परीक्षा पैटर्न क्या है?
आयोग सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर शारीरिक माप परीक्षण और फिर शारीरिक जांच परीक्षा के लिए बुलाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार जारी आधिकारिक विज्ञापन देख सकते हैं
देश का सबसे बड़ा IPO,कंपनी आईपीओ से जुटाएगी 25,000 करोड़ रुपये
अगर हुंडई मोटर्स के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल जाती है तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। फिलहाल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा 2022 में लाया गया 2.7 अरब डॉलर का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।
आईपीओ बाजार में पुराने सारे रिकॉर्ड टूटने जा रहे हैं। दरअसल, हुंडई मोटर्स इंडिया देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को 25,000 करोड़ रुपये (करीब 3 अरब डॉलर) का आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले यह रिकॉर्ड एलआईसी के नाम था। एलआईसी ने साल 2022 में 2.7 अरब डॉलर जुटाने के लिए आईपीओ पेश किया था।
प्रमोटर्स द्वारा बेचे जाएंगे शेयर
डीआरएचपी में दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस आईपीओ के तहत कंपनी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 14,21,94,700 शेयर बेचेगी। इस ओएफएस में कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी ने आगे कहा कि आईपीओ के जरिए फर्म इक्विटी शेयरों को एक्सचेंज पर लिस्ट कराकर लिस्टिंग का लाभ प्राप्त करना चाहती है। हमें उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से विजिबिलिटी और ब्रांड इमेज बढ़ेगी।
इनकी नियुक्ति निवेश बैंक के तौर पर की गई
अगर हुंडई मोटर्स के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल जाती है तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। फिलहाल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा 2022 में लाया गया 2.7 बिलियन डॉलर का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। हुंडई मोटर्स द्वारा शेयर बाजार में प्रवेश के लिए कोटक महिंद्रा, सिटीबैंक, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और एचएसबीसी को वैश्विक निवेश बैंक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी
मई में हुंडई मोटर्स इंडिया की बिक्री में साल-दर-साल 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 63,551 इकाई रही। मारुति सुजुकी के बाद यात्री वाहन बिक्री के मामले में हुंडई मोटर्स देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने भारत में अपना पहला विनिर्माण संयंत्र 1998 में स्थापित किया था, जबकि दूसरा 2008 में शुरू हुआ था। पिछले साल हुंडई मोटर्स समूह ने भारत में करीब 3.75 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।
3 साल में 47% धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा, ज्यादातर मामले UPI और क्रेडिट कार्ड से
सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने क्रेडिट कार्ड पर धोखाधड़ी वाले लेन-देन की बात कही, जबकि 36 प्रतिशत ने कहा कि उनके साथ यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से धोखाधड़ी वाला लेन-देन हुआ है।
47 प्रतिशत भारतीयों ने पिछले तीन वर्षों में एक या उससे अधिक वित्तीय धोखाधड़ी का अनुभव किया है। शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें UPI और क्रेडिट कार्ड से संबंधित वित्तीय धोखाधड़ी सबसे आम है। सर्वेक्षण एजेंसी लोकलसर्किल्स ने 302 जिलों में 23,000 लोगों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में कहा कि आधे से अधिक लोगों को घरेलू और/या अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों/वेबसाइटों द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड पर अनधिकृत शुल्क का भी सामना करना पड़ा।
43 प्रतिशत लोगों ने क्रेडिट कार्ड पर धोखाधड़ी की बात कही
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट धोखाधड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने और उपभोक्ता जागरूकता पैदा करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में 53 प्रतिशत लोगों ने घरेलू व्यापारियों और वेबसाइटों द्वारा लगाए गए अनधिकृत शुल्कों के बारे में बात की।
2023-24 में धोखाधड़ी के मामलों में 166% की वृद्धि हुई
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 23-24 में धोखाधड़ी के मामलों में 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 36,000 से अधिक हो गए हैं। हालांकि, वित्त वर्ष 22-23 की तुलना में इनका मूल्य लगभग आधा (13,930 करोड़ रुपये) है। पिछले तीन वर्षों में प्राप्त आंकड़ों का हवाला देते हुए, लोकलसर्किल्स ने कहा कि उनका अनुमान है कि 10 में से छह भारतीय नियामकों या कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट नहीं करते हैं।